,

जेपी अस्पताल परिसर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद ढुल्लू महतो ने किया पौधारोपण

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को धनबाद स्थित जेपी अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने पौधे…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को धनबाद स्थित जेपी अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जेपी अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप मंडल एवं समाजसेवी नित्यानंद मंडल ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद ढुल्लू महतो का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन से जुड़े सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed