,

जेपीएल 2026 से पहले खिलाड़ियों का सम्मान, श्याम पाण्डेय ने टीम को दी शुभकामनाएं

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के आगामी सत्र को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में धनबाद की टीम कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का शहर के एक निजी होटल में भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के धनबाद पहुंचने पर 99G ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से उनका गर्मजोशी से…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) के आगामी सत्र को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में धनबाद की टीम कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का शहर के एक निजी होटल में भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के धनबाद पहुंचने पर 99G ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया और आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में 99G ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी श्याम पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोयलांचल सुपर किंग्स नई ऊर्जा और जोश के साथ इस बार झारखंड प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर धनबाद का नाम पूरे राज्य में रोशन करेगी।

श्याम पाण्डेय ने कहा कि 99G ग्रुप हमेशा खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपनी लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में अपार क्षमता है और उचित अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रयास है। 99G ग्रुप भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा ताकि वे अपने खेल के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।

गौरतलब है कि झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन 10 जून से राजधानी रांची में शुरू होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य की छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें धनबाद का प्रतिनिधित्व कोयलांचल सुपर किंग्स करेगी। टीम के खिलाड़ियों ने स्वागत समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे पूरे समर्पण और मेहनत के साथ मैदान में उतरेंगे तथा धनबादवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रेमियों, कंपनी के पदाधिकारियों और टीम से जुड़े सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने एकजुट होकर कोयलांचल सुपर किंग्स की सफलता और जीत की कामना की।

इस अवसर पर कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ी रॉबिन मिंज, शुभ शर्मा, उत्कर्ष सिंह, हर्ष राज, अमित कुमार, शरण दीप सिंह, योगेश भास्कर, लक्ष्य, अभिनव शरण, सन्नी सचिन तिवारी, सेंटू कुमार यादव, राहुल प्रसाद, आदित्य आर. झा, संजीत चतुर्वेदी, जुनेद अशरफ, गुंजन यादव और सत्यम सिंह सहित टीम मैनेजर अमित रंजन एवं कोच आमिर हाशमी मौजूद रहे। वहीं 99G ग्रुप की ओर से राम प्रताप सिंह, महेश मोदी, चैनल हेड राकेश पाठक समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports