,

झारखंड में आज से जनगणना शुरू, देश की पहली डिजिटल जनगणना

JP Bharat Shareरांची । झारखंड में जनणगना की प्रक्रिया एक मई यानी आज से शुरू हो गई है। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना है। पहले चरण में 1 से 15 मई के बीच स्‍वगणना होगी और 16 मई से 14 जून के बीच घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। पहले चरण के अंतर्गत घरों की…

JP Bharat Share

रांची । झारखंड में जनणगना की प्रक्रिया एक मई यानी आज से शुरू हो गई है। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना है। पहले चरण में 1 से 15 मई के बीच स्‍वगणना होगी और 16 मई से 14 जून के बीच घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। पहले चरण के अंतर्गत घरों की सूची बनाई जाएगी और आवास जनगणना की जाएगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा। कर्मी आपसे आधार, बैंक या कोई भी संवेदनशील ओटीपी नहीं मांगेंगे, सिर्फ आवास से संबंधित 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। रांची सहित पूरे राज्य में 75 हजार से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक कर्मी लगभग दो सौ घरों का सर्वेक्षण करेंगे। यह डिजिटल पहल जनसंख्या के आंकड़ों को सटीक रूप से एकत्रित करने और सरकार की योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:-धनबाद में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की गोष्ठी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की मांग; OBC महिलाओं के लिए आंदोलन का ऐलान


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports