,

झारखंड मुएथाई संघ की वार्षिक आम बैठक व चुनाव संपन्न, 2026–2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन

JP Bharat Shareधनबाद, 27 जुलाई: झारखंड मुएथाई संघ की वार्षिक आम बैठक (AGM) एवं चुनाव रविवार को धनबाद-गोविंदपुर रोड स्थित होटल हाईवे इन में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय खेल विकास संहिता-2025 के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के बाद वर्ष 2026–2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव…

JP Bharat Share

धनबाद, 27 जुलाई: झारखंड मुएथाई संघ की वार्षिक आम बैठक (AGM) एवं चुनाव रविवार को धनबाद-गोविंदपुर रोड स्थित होटल हाईवे इन में शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय खेल विकास संहिता-2025 के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के बाद वर्ष 2026–2030 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया में यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राम चौधरी तथा उपाध्यक्ष सुप्रियो विश्वास क्रमशः जयपुर और कोलकाता से ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूरी चुनाव प्रक्रिया का संचालन एवं पर्यवेक्षण रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं रिटर्निंग ऑफिसर दिवाकर उपाध्याय ने किया।

बैठक की शुरुआत महासचिव अनुपम माहाता द्वारा पिछले चार वर्षों की संगठनात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई। इसके बाद कोषाध्यक्ष राजा विश्वकर्मा ने संघ का आय-व्यय, वित्तीय लेन-देन एवं लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इसके पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने का अनुरोध किया। रिटर्निंग ऑफिसर दिवाकर उपाध्याय ने झारखंड मुएथाई संघ के उपविधियों तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय खेल विकास संहिता (स्पोर्ट्स कोड)-2025 के प्रावधानों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।

चुनाव संपन्न होने के बाद वर्ष 2026–2030 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। श्रीमती मिनी सिद्धार्थ गौतम को अध्यक्ष, अनुपम माहाता को महासचिव, प्रशांत प्रसाद को प्रशासकीय सचिव तथा राजा विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजन कुमार, सुमित सिंह, राकेश कुमार पांडे और आशीष पतादिया का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में जीतू महतो, जेनाराम बोदरा, सत्यम साहा और सौरव कुमार, कार्यकारी सदस्य के रूप में संजीव कुमार, युवराज और सुरुचि शर्मा, एथलीट आयोग में अदिति राज तथा महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में चांदनी पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राम चौधरी ने कहा कि झारखंड में मुएथाई खेल के विकास की अपार संभावनाएं हैं और नई कार्यकारिणी खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।

वहीं उपाध्यक्ष सुप्रियो विश्वास ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, पारदर्शिता और सक्रियता होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम झारखंड में मुएथाई के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

बैठक का समापन राज्य में मुएथाई खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed