जमशेदपुर : जमशेदपुर के NH-33 स्थित मानगो क्षेत्र में गुरुवार को एक लकड़ी टाल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित आशुतोष कुमार के गोदाम में हुई, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय पर दमकल टीम के पहुंचने और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि Pappu Singh ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि यदि दमकल टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम














