,

JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, गिरिडीह में डीसी कार्यालय का घेराव

JP Bharat Shareगिरिडीह: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शनिवार को गिरिडीह में प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बीच बड़ी संख्या में छात्र, युवा और भाजपा कार्यकर्ता गिरिडीह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे…

JP Bharat Share

गिरिडीह: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शनिवार को गिरिडीह में प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बीच बड़ी संख्या में छात्र, युवा और भाजपा कार्यकर्ता गिरिडीह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ. रविन्द्र राय, विधायक नागेंद्र महतो और डॉ. मंजू देवी ने किया।

कथित परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने कथित अनियमितताओं की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग उठाई।

घेराव के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन अपर समाहर्ता को सौंपा। ज्ञापन में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग की गई।

मौके पर पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव, दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, महादेव दुबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports