,

निरसा में CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिला से मारपीट के आरोप के बाद बढ़ा विवाद

JP Bharat Shareधनबाद: निरसा क्षेत्र में ECL के चापापुर OCP के पास CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने एक महिला के साथ कथित मारपीट के विरोध में CISF जवानों पर हमला और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति…

JP Bharat Share

धनबाद: निरसा क्षेत्र में ECL के चापापुर OCP के पास CISF और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने एक महिला के साथ कथित मारपीट के विरोध में CISF जवानों पर हमला और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एक महिला सड़क से गुजर रही थी। आरोप है कि CISF जवानों ने उसे कोयला चोरी के संदेह में रोककर मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान कुछ लोगों ने CISF के वाहनों में तोड़फोड़ की और जवानों के साथ मारपीट की। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए CISF जवानों की ओर से फायरिंग किए जाने की बात कही जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया।

घायल महिला के इलाज और मुआवजे की मांग

घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे हुए हैं। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित है और स्थानीय लोगों का सड़क से आना-जाना लगा रहता है। उनका आरोप है कि केवल संदेह के आधार पर आम ग्रामीणों के साथ इस तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की कि कोयला चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई माइंस क्षेत्र में की जाए, लेकिन सड़क से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को बिना पर्याप्त आधार के निशाना न बनाया जाए।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पूरे मामले में पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि तथा घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports