,

JTET-2026: चतरा के 18 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 12,268 अभ्यर्थी होंगे शामिल

JP Bharat Shareचतरा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 12,268 अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। उपायुक्त रवि आनंद ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और…

JP Bharat Share

चतरा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 12,268 अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

उपायुक्त रवि आनंद ने परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और निगरानी के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी, ताकि परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनी रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports