,

राष्ट्रीय स्कूली गतका चैंपियनशिप में धनबाद की बेटियों ने जीते दो कांस्य पदक

JP Bharat Shareधनबाद: नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका चैंपियनशिप में धनबाद की लक्ष्मी कुमारी और साधना कुमारी ने झारखंड के लिए दो कांस्य पदक जीते। लक्ष्मी कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, टीम स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी, साधना कुमारी, पलामू की खुशबू कुमारी और…

JP Bharat Share

धनबाद: नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका चैंपियनशिप में धनबाद की लक्ष्मी कुमारी और साधना कुमारी ने झारखंड के लिए दो कांस्य पदक जीते।

लक्ष्मी कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, टीम स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी, साधना कुमारी, पलामू की खुशबू कुमारी और हजारीबाग की रिया कुमारी ने मिलकर झारखंड को दूसरा कांस्य पदक दिलाया।

लक्ष्मी और साधना धनबाद में प्रशिक्षक पप्पू कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। टीम कोच पप्पू कुमार ने बताया कि 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड की 16 सदस्यीय बालिका गतका टीम ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।

झारखंड की खेल नियमावली के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल पदाधिकारियों और गतका संघ के सदस्यों ने बधाई दी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports