, ,

कतरास फायरिंग कांड में 3 गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

JP Bharat Shareकतरास : बाघमारा अनुमंडल के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद 04 नंबर में 27 मई की रात हुई मारपीट और फायरिंग मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

JP Bharat Share

कतरास : बाघमारा अनुमंडल के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद 04 नंबर में 27 मई की रात हुई मारपीट और फायरिंग मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

इस संबंध में कतरास थाना कांड संख्या 152/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में 20 नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद कुमार यादव, विवेक कुमार ठाकुर और करण कुमार दास के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कतरास थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी आनंद कुमार यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो खोखा और एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन (JH10CK-0025) बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित यादव और विकास बजरंगी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 27 मई की रात दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद डराने के उद्देश्य से 3 से 4 राउंड हवाई फायरिंग की गई।

फायरिंग के दौरान घटनास्थल के पास अपने घर की छत से शोर सुनकर नीचे देख रहे तौशिफ अंसारी के कंधे में गोली लग गई। वहीं मारपीट में शामिल नीतिश यादव के पैर में भी गोली लगी थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports