,

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, बोतल और गैलन लेकर पहुंचे लोग

JP Bharat Shareरांची में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों एवं सप्लाई संकट के बीच कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। करमटोली-जेल रोड स्थित आमने-सामने के दो पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही।   जानकारी के अनुसार, यहां स्थित नया पेट्रोल पंप ड्राई होने…

JP Bharat Share

रांची में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों एवं सप्लाई संकट के बीच कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। करमटोली-जेल रोड स्थित आमने-सामने के दो पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

 

जानकारी के अनुसार, यहां स्थित नया पेट्रोल पंप ड्राई होने के कारण बंद हो गया। वहीं पुराने पेट्रोल पंप तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोग करीब एक घंटे तक गेट खुलने का इंतजार करते रहे।

करीब सुबह 6:45 बजे पेट्रोल पंप का गेट खोला गया, लेकिन यहां केवल प्रीमियम पावर पेट्रोल ही उपलब्ध था। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बोतल, गैलन और अन्य कंटेनर लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। कई लोग बाइक और स्कूटी के साथ-साथ अतिरिक्त स्टॉक के लिए भी पेट्रोल जमा करते नजर आए।

इधर, Rajendra Institute of Medical Sciences के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी सुबह 6 बजे से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि सुबह 7 बजे तक पेट्रोल पंप नहीं खोला गया था। संचालक की ओर से कहा जा रहा था कि पेट्रोल के नए रेट तय होने के बाद ही बिक्री शुरू की जाएगी।

वहीं बरियातू स्थित पेट्रोल पंप भी ड्राई होने के कारण बंद पड़ा रहा, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports