,

लोयाबाद में जमीन धंसने से हड़कंप, गैस रिसाव से दहशत; श्रमिक कॉलोनियों में डर का माहौल

JP Bharat Shareधनबाद के लोयाबाद स्थित कनकनी हनुमान बाजार के पास एक बंद पड़े हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के समीप अचानक जमीन धंसने की घटना सामने आई है। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद वहां से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,…

JP Bharat Share

धनबाद के लोयाबाद स्थित कनकनी हनुमान बाजार के पास एक बंद पड़े हिलटाप आउटसोर्सिंग कंपनी के कार्यालय के समीप अचानक जमीन धंसने की घटना सामने आई है। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद वहां से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जमीन धंसने से करीब 20–25 फीट के दायरे में एक बड़ा गोफ बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधन मौके पर पहुंचा और तत्काल प्रभावित क्षेत्र की मिट्टी से भराई करा दी गई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से जमीन धीरे-धीरे धंस रही थी, लेकिन इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके आसपास श्रमिक कॉलोनियां स्थित हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

यह क्षेत्र पहले से ही भू-धंसान और भूमिगत आग (अग्नि प्रभावित) के लिए जाना जाता है। हाल ही में आसपास के घरों और मंदिरों में दरारें पड़ने की भी सूचना मिली थी, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

इस मामले में कोलियरी पीओ Dhiraj Kumar Sinha ने बताया कि अंदर गैलरी होने के कारण जमीन धंसी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल भराई का काम कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है, किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है।

हालांकि, स्थानीय लोग अब भी डरे हुए हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports