मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 3 दिन में 93.75 करोड़

JP Bharat Shareएंटरटेनमेंट डेस्क: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर इस क्राइम-ड्रामा फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म ने शुक्रवार को 25.75…

JP Bharat Share

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर इस क्राइम-ड्रामा फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली।

फिल्म ने शुक्रवार को 25.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 32 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं रविवार को फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज कुछ करोड़ दूर है।

रविवार को दर्शकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देशभर में फिल्मों के 11,344 शो रखे गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को थिएटर्स की ऑक्यूपेंसी करीब 60 प्रतिशत रही। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और तीसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 132.35 करोड़ रुपये बताया गया है।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म में ‘बबलू पंडित’ के किरदार को लेकर भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस भूमिका में विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार दिखाई दे रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर आगे भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports