,

मोरहाबादी मैदान में गूंजी श्रीकृष्ण की जयकार, CM हेमंत सोरेन ने किया दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

JP Bharat Shareरांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। धार्मिक और सांस्कृतिक भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरा…

JP Bharat Share

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। धार्मिक और सांस्कृतिक भजनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरा मैदान कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला और पुरुष गोविंदा टीमों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के प्रयास के दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके संदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान मोरहाबादी मैदान में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। दही हांडी प्रतियोगिता ने जन्माष्टमी के उत्साह को और बढ़ा दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports