,

नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में 42 वर्षीय व्यक्ति डूबे, गोताखोरों से तलाश जारी

JP Bharat Shareधनबाद: बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में नहाने के दौरान 42 वर्षीय जामनी पाल उर्फ पचन डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी देवाशीष पाल के मुताबिक, जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कर्म के सिलसिले में तालाब में पानी देने के बाद…

JP Bharat Share

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो चौक स्थित नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में नहाने के दौरान 42 वर्षीय जामनी पाल उर्फ पचन डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय निवासी देवाशीष पाल के मुताबिक, जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कर्म के सिलसिले में तालाब में पानी देने के बाद नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तालाब में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर धनबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके बाद भटिंडा से गोताखोरों को बुलाया गया। तालाब में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल जामनी पाल की तलाश जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports