धनबाद: नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति की ओर से रविवार, 27 सितंबर 2026 को श्याम नगर, भूली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समिति वर्ष 2017 से समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय है तथा जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। समाचार प्रेषण तक शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका था।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी रक्तदान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
शिविर में समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, सचिव दिलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव बनर्जी, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर सिंह और मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास समेत संदीप साव, सोनू दास, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश साव और मुस्कान मौजूद रहे।
समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, स्वयंसेवकों और सदस्यों का आभार जताया गया। साथ ही लोगों से भविष्य में भी रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में भाग लेने की अपील की गई।
















