Jharkhand में बढ़ती अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 10 जिलों में नए फायर स्टेशन खोलने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में Dhanbad जिले के निरसा और कतरास में दो नए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने धनबाद डीसी को पत्र भेजकर दोनों स्थानों पर 60-60 डिसमिल सरकारी जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
विभाग के संयुक्त सचिव Omprakash Tiwari ने चयनित जिलों के उपायुक्तों को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि अनुमंडल स्तर पर अग्निशमन विभाग को मजबूत और सुसंगठित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
सरकार ने निर्देश दिया है कि चिन्हित जमीन का नजरी नक्शा भी रिपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।
















