,

राष्ट्रीय सूड़ी समाज के सातवें स्थापना दिवस पर सेवा वाहन शुरू, समाजसेवियों व आंदोलनकारियों का सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय सूड़ी समाज के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर समाज की ओर से सेवा वाहन का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा वाहन सिर्फ सूड़ी समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरतमंद लोगों को बिना किसी भेदभाव के सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। समाज के अनुसार, जल्द ही यह…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय सूड़ी समाज के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर समाज की ओर से सेवा वाहन का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा वाहन सिर्फ सूड़ी समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरतमंद लोगों को बिना किसी भेदभाव के सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

समाज के अनुसार, जल्द ही यह सेवा वाहन निर्धारित अस्पताल में उपलब्ध रहेगा। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी। संगठन ने आने वाले समय में झारखंड के सभी जिलों और प्रखंडों तक सेवा वाहन की सुविधा पहुंचाने का संकल्प लिया है, ताकि जरूरत के समय लोगों को सहायता मिल सके।

समाजसेवियों और आंदोलनकारियों का सम्मान

स्थापना दिवस के मौके पर सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों और झारखंड आंदोलनकारियों को उनके घर पहुंचकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में युवा समाजसेवी प्रशांत मंडल को वामनबाद स्थित उनके आवास पर सम्मानित किया गया। वहीं झारखंड आंदोलनकारी राम प्रसाद मंडल को असुरबांध स्थित आवास पर अंग वस्त्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारी डॉ. संकीर्तन मंडल को पतरिंग और समाजसेवी पवन मंडल को रतनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ समाज और मानव सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। सेवा वाहन की पहल इसी जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports