,

DhanbadNews कतरास रामकनाली में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबकर दो की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

JP Bharat Shareधनबाद: कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह करीब सात बजे अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। हादसे में दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी…

JP Bharat Share

धनबाद: कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह करीब सात बजे अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना है। हादसे में दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कुछ महिला और पुरुष कथित तौर पर अवैध सुरंगों में जाकर कोयला काटने का काम करते थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और कई लोग मलबे में फंस गए।

बताया जा रहा है कि हादसे में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी धनंजय कुमार की मौत हुई है। वहीं, तीन लोगों को पहले ही बाहर निकाले जाने की जानकारी है। हालांकि, अभी भी कुछ लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदाल और गैंता की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया और दो शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को बाइक के जरिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर घटना को अवैध खनन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हादसे में कितने लोग दबे हैं और मौत की वास्तविक संख्या क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports