ओडिशा : क्योंझर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी युवक जीतू मुंडा अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग स्तब्ध रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बहन कलारा मुंडा के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालना चाहता था। वह कई बार बैंक गया, लेकिन हर बार कर्मचारियों ने खाता धारक को खुद उपस्थित कराने की बात कही। जबकि जीतू पहले ही बहन की मौत की सूचना बैंक को दे चुका था।
बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं मिलने पर परेशान युवक ने अपनी बहन की कब्र से कंकाल निकाला और करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की मल्लिपसी शाखा पहुंच गया। वहां उसने कंकाल को बैंक परिसर में रख दिया, जिसे देखकर मौजूद लोग दंग रह गए।
पुलिस के अनुसार, जीतू अनपढ़ है और उसे बैंकिंग नियमों की जानकारी नहीं थी। घटना के बाद प्रशासन ने उसे पूरी प्रक्रिया समझाई और जल्द ही राशि दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कंकाल को दोबारा दफना दिया गया।
यह घटना न सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और बैंकिंग व्यवस्था की पहुंच को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है।
ये भी पढ़ें::-Dhanbad दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, इलाके में शोक
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















