,

भागलपुर में गूंजे जयकारे: ग्रीन सिटी कॉलोनी में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, 51 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा

JP Bharat Shareभागलपुर : ग्रीन सिटी कॉलोनी में आज बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे इलाके में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 51 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने…

JP Bharat Share

भागलपुर : ग्रीन सिटी कॉलोनी में आज बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे इलाके में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 51 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बरारी पुल घाट की ओर प्रस्थान किया। गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल भरने के बाद सभी श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में पुनः ग्रीन सिटी कॉलोनी लौटे। पूरे रास्ते “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, महिलाएं और मंदिर समिति के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व सुनील कुमार मंडल ने किया, वहीं मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन और भी भव्य बन गया।

आयोजन को सफल बनाने में सिकंदर सिंह, शंभू कुमार शर्मा, वेदानंद सिंह, भोला कुमार मंडल, प्रभास कुमार यादव, डॉ. साकेत बिहारी शरण, किशोर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आलोक झा, सुनील सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, रामकुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजू जैसवाल, भुट्टो सिंह, रामाशीष कुमार और पवन कुमार सहित कई लोगों ने अहम योगदान दिया।

मंदिर समिति के अनुसार, बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो रहा है।

ये भी पढ़ें:-Odisha हैरान करने वाली घटना: बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा युवक, मचा हड़कंप

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

One response to “भागलपुर में गूंजे जयकारे: ग्रीन सिटी कॉलोनी में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, 51 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा”

  1. […] ये भी पढ़ें:-भागलपुर में गूंजे जयकारे: ग्रीन सिटी क… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports