धनबाद: छठ पूजा से पहले धनबाद शहर के पम्पू तालाब में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया।
इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तालाब परिसर की सफाई में जुटे। नगर निगम की ओर से ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से तालाब परिसर से कचरा हटाया गया।
छठ पूजा से पहले सफाई पर जोर
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पम्पू तालाब में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि पम्पू तालाब एक प्रमुख छठ घाट है, जहां छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। तालाब की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया।
राज सिन्हा ने लोगों और युवाओं से अपील की कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और सेवा करना अभियान का उद्देश्य है।
















