धनबाद : जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में धनबाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। धनबाद उपायुक्त Aditya Ranjan और वरीय पुलिस अधीक्षक Prabhat Kumar ने पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 112 पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये सभी बाइक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी, जिससे पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। अधिकारियों ने कहा कि तेज और प्रभावी पेट्रोलिंग से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी तथा आम लोगों को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।
डायल 112 सेवा होगी और प्रभावी
पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन बाइक को थाना स्तर पर तैनात किया जा रहा है।
बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिसकर्मी किसी भी घटना स्थल पर तेजी से पहुंच सकेंगे, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
कार्यक्रम में जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
















