, ,

पूर्वी टुंडी में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर समीक्षा बैठक, किसानों को जागरूक करने के निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्रों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत और गांव स्तर पर किसानों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ना रहा। बैठक में मौजूद सभी…

JP Bharat Share

धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में बुधवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्रों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत और गांव स्तर पर किसानों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ना रहा।

बैठक में मौजूद सभी कृषक मित्रों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पंचायत और गांवों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि क्षेत्र का कोई भी किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

मात्र 1 रुपये में फसल बीमा की सुविधा

बैठक में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद खान ने बताया कि योजना के तहत किसान मात्र 1 रुपये के टोकन शुल्क पर अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र का एक भी किसान योजना से नहीं छूटना चाहिए।

उन्होंने कृषक मित्रों से गांव-गांव जाकर किसानों को फसल सुरक्षा और बीमा के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया।

बैठक में बीटीएम अनिल प्रसाद निराला, किसान मित्र भूपेत मंडल, बलराम महतो, दिलीप कुमार, गणेश महतो, मधुसूदन महतो सहित कई कृषक मित्र एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिकारियों ने किसानों से समय पर फसल बीमा कराने और योजना का लाभ उठाने की अपील की। बैठक के माध्यम से कृषि विभाग ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि योजना की जानकारी गांव के अंतिम किसान तक पहुंचे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports