पूर्वी टुंडी : जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड परिसर में कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री मांग पत्र प्रखंड प्रशासन को सौंपते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधानसभा प्रभारी Kayum Ansari Khan उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कमेटी के पूर्वी टुंडी प्रभारी Sharif Ansari शामिल हुए।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज रही है और क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और राशन जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को उनका अधिकार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला सदस्य प्रवीण जायसवाल, सचिव निशा सिंह, जिला कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस संपादक सुबोध कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक तथा पूर्वी टुंडी मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुर्मू समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा 15 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में इससे बड़ा और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















