,

Jharkhand: वियतनाम सड़क हादसे में दिवंगत प्रवासी श्रमिक के आश्रितों को मिली ₹5 लाख की सहायता

JP Bharat Shareरांची : वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले झारखंड के प्रवासी श्रमिक स्व. राजा कुमार वर्मा के परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत दिवंगत श्रमिक के आश्रितों को ₹5 लाख की…

JP Bharat Share

रांची : वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले झारखंड के प्रवासी श्रमिक स्व. राजा कुमार वर्मा के परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत दिवंगत श्रमिक के आश्रितों को ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।

श्रम मंत्री संजय कुमार और राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

सरकार के अनुसार, राज्य के प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए इस तरह की योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों के हितों को लेकर सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राज्य सरकार ने कहा कि झारखंड के प्रवासी श्रमिक देश और विदेश में मेहनत कर अपने परिवार के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था में भी योगदान देते हैं। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सरकार उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports