, ,

purvitundi पूर्वी टुंडी में JMM प्रतिनिधिमंडल ने BDO से की शिष्टाचार मुलाकात, जनहित और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareपूर्वी_टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रखंड प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बाल किशोर महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय भी दिया। मुलाकात के…

JP Bharat Share

पूर्वी_टुंडी : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रखंड प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बाल किशोर महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय भी दिया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विभिन्न विषयों पर बीडीओ के साथ विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा प्रखंड के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही प्रखंड के सर्वांगीण विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू, प्रखंड सचिव शत्रुघ्न मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष इशाक अंसारी, युवा मोर्चा प्रखंड सचिव निभाई राय, आजाद अंसारी, स्थानीय मुखिया एनुल हक, सैनूल अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष हकीमुद्दीन अंसारी, शाहनवाज अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed