, ,

dhanbad बेनागोड़िया पब्लिक स्कूल में स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने किया नमन

JP Bharat Shareनिरसा/धनबाद : निरसा स्थित बेनागोड़िया पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने…

JP Bharat Share

निरसा/धनबाद : निरसा स्थित बेनागोड़िया पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सर्वानंद मरांडी, सचिव नरेश मरांडी, सचिव विजय महतो, प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य प्रदीप बनर्जी, गोपाल राय, किंकर राय, समीर खान, विश्वजीत राय, डब्लू, निर्मला मिश्रा, समीर लोहार, कृष्णा भंडारी, शिल्पा धीबर, पायल मंडल, शिल्पा, बबली मोदी, सावित्री मरांडी, प्रतिमा मरांडी, बिक्रम सर, असीम सर, विश्वनाथ सर, शिल्पा मिस सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय शिबू सोरेन के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed