,

रेलवे बोर्ड ने जारी किया प्वाइंट्स मैन कैडर रिस्ट्रक्चरिंग आदेश, लेवल-5 तक मिलेगी पदोन्नति

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय रेलवे में कार्यरत प्वाइंट्स मैन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब कर्मचारियों को लेवल-5 तक पदोन्नति का लाभ मिलेगा। यह जानकारी Mo Zyauddin ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय रेलवे में कार्यरत प्वाइंट्स मैन कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब कर्मचारियों को लेवल-5 तक पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

यह जानकारी Mo Zyauddin ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक प्वाइंट्स मैन की नियुक्ति लेवल-1 में होती थी और पदोन्नति केवल लेवल-2 तक सीमित थी, लेकिन All India Railwaymen’s Federation (AIRF) के लगातार प्रयासों से अब पदोन्नति के नए रास्ते खुल गए हैं।

उन्होंने कहा कि East Central Railway Karmchari Union (ECRKU) अपने केंद्रीय फेडरेशन AIRF के महामंत्री Shiv Gopal Mishra के नेतृत्व में लंबे समय से रेलवे बोर्ड के विभिन्न स्तरों पर इस मांग को उठा रहा था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने एक संयुक्त समिति का गठन किया, जिसने प्वाइंट्स मैन को लेवल-5 तक पदोन्नति देने की सिफारिश की।

मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि इस प्रस्ताव पर आने वाले वित्तीय भार को लेकर AIRF ने वित्त मंत्रालय तक अपनी बात पहुंचाई, जिसके बाद वित्तीय स्वीकृति मिलने पर रेलवे बोर्ड ने 14 मई 2026 को आदेश संख्या 39/2026 जारी किया।

वहीं AIRF के जोनल सेक्रेटरी O. P. Sharma और ECRKU धनबाद के मीडिया प्रभारी N. K. Khawas ने बताया कि पहले प्वाइंट्स मैन के लिए केवल दो लेवल तक पदोन्नति की व्यवस्था थी, जिसे अब बढ़ाकर लेवल-5 तक कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह पदोन्नति 03 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। नए आदेश के तहत:

  • लेवल-5 में 4.54 प्रतिशत
  • लेवल-4 में 13.63 प्रतिशत
  • लेवल-2 में 27.27 प्रतिशत
  • लेवल-1 में 54.55 प्रतिशत
  • प्वाइंट्स मैन लाभान्वित होंगे।

वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर प्वाइंट्स मैन कैटेगरी के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने ECRKU और AIRF के प्रति आभार व्यक्त किया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports