,

राजपूत विचार मंच की बैठक में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, सुशील कुमार सिंह बने जिला महामंत्री

JP Bharat Shareधनबाद: राजपूत विचार मंच की बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह की अनुशंसा और केंद्रीय अध्यक्ष डी.एन. सिंह की सहमति से पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व. रामाशंकर सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह को…

JP Bharat Share

धनबाद: राजपूत विचार मंच की बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह की अनुशंसा और केंद्रीय अध्यक्ष डी.एन. सिंह की सहमति से पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष स्व. रामाशंकर सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं सीपी सिंह को जिला सचिव और रितेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि सुशील कुमार सिंह लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और उनकी सक्रियता व समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, उमेश सिंह, सुधीर सिंह, अमित सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports