राज्य कराटे चैंपियनशिप में धनबाद का जलवा, संचिता, अंकित और हविषा ने जीते स्वर्ण

JP Bharat Shareरांची में आयोजित झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में धनबाद के कराटेकारों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 25 और 26 अप्रैल को…

JP Bharat Share

रांची में आयोजित झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में धनबाद के कराटेकारों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 25 और 26 अप्रैल को खेल गांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग की 59 किलो कुमिते स्पर्धा में संचिता मुखर्जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं कैडेट वर्ग की 57 किलो पुरुष कुमिते स्पर्धा में अंकित विश्वकर्मा और सब जूनियर बालिका वर्ग में हविषा गोयंका ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा रजत पदक जीतने वालों में कुमार वत्सल, मीमांसा सिंह, दीपांशी, सान्वी नेगी और तनुष्का दत्ता शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में रौनक विश्वकर्मा, अव्यांश श्रीवास्तव, कुहू त्रिपाठी, श्रेया कंदपाल, शाह फैजल, आयुष पाल, अमन कुमार और जनार्दन गोप का नाम शामिल है।

इस शानदार प्रदर्शन पर धनबाद जिला कराटे संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad Medical Waste Scandal: 7 चौंकाने वाले खुलासे, जमीन में दबाया जा रहा खतरनाक कचरा


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports