रांची: राजधानी रांची में बुधवार सुबह से हो रही बारिश के बीच पुरुलिया रोड पर अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। घटना स्वर्णभूमि बैंक्वेट के पास हुई। राहत की बात रही कि पेड़ गिरने के वक्त सड़क से कोई व्यक्ति या वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्वर्णभूमि बैंक्वेट पुरुलिया रोड के डंगराटोली-नायतटोली इलाके में स्थित है।
पेड़ गिरने के कारण स्वर्णभूमि से डंगरा टोली की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ के आ जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
झारखंड में 23 से 26 सितंबर तक बारिश की संभावना के बीच रांची समेत कई इलाकों में तेज हवा, गरज और वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग ने सतर्कता जारी की है।
पेड़ को हटाने और सड़क पर यातायात सामान्य करने के लिए संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
















