,

रांची में भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक शुरू, 150 प्रतिनिधि जुटे

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का रविवार को रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय एवं पालक अधिकारी वी. भग्गया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक का रविवार को रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय एवं पालक अधिकारी वी. भग्गया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में सरला बिरला यूनिवर्सिटी के निदेशक सह राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देशभर के विभिन्न राज्यों और महासंघों से करीब 150 प्रतिनिधि इस तीन दिवसीय बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक के दौरान श्रमिकों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से नए लेबर कोड, बदलते औद्योगिक परिवेश, श्रमिक कल्याण, रोजगार सुरक्षा और श्रम कानूनों के प्रभाव का मूल्यांकन करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व का श्रम जगत तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटलीकरण, गिग एवं प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, उत्पादन प्रणाली में बदलाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों ने श्रमिकों के सामने नई परिस्थितियाँ उत्पन्न कर दी हैं। ऐसे समय में भारतीय मजदूर संघ की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वह श्रमिकों के अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करे।

महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय ने संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी को स्मरण करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े श्रमिक तक न्याय, सुरक्षा और सम्मान पहुँचाना ही भारतीय मजदूर संघ का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ संगठन लगातार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार प्रसाद सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, अंगद उपाध्याय, रमाशंकर प्रसाद, सुबोध कुमार यादव, शिवकुमार सिंह, अवधेश राय, धर्मजीत चौधरी, उमेश कुमार सिंह, मुरारी तांती, प्रभात रंजन, नीरज तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, रविंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कुमार साहू, दिलीप कुमार, अखिलेश मिश्रा, विक्रम सिंह, ब्रजकिशोर राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह बीसीसीएल एपेक्स सुरक्षा समिति सदस्य उमेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यसमिति बैठक में पारित होने वाले प्रस्ताव भविष्य में श्रमिक हितों से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन की दिशा तय करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports