,

Dhanbad: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से एक यात्री को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” अंकित था। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से एक यात्री को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” अंकित था।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट धनबाद की स्पेशल टास्क टीम और सीआईबी/धनबाद की टीम स्टेशन परिसर में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच की गई।

जांच के दौरान एसी कोच संख्या IR251530 (B/4) के बर्थ नंबर 30 पर बैठे एक यात्री की गतिविधियां आरपीएफ जवानों को संदिग्ध लगीं। पूछताछ में यात्री ने अपना नाम अमित कुमार बताया और खुद को बिहार के नालंदा जिले का निवासी बताया।

संदेह के आधार पर आरपीएफ ने यात्री के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। बरामद सभी बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” लिखा हुआ था।

आरपीएफ ने शराब जब्त करते हुए यात्री अमित कुमार को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ के अनुसार, गिरफ्तार यात्री और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत के साथ उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया है।

अब इस मामले में उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports