,

रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान 2026

JP Bharat Shareधनबाद : लोक सेवा समिति झारखंड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल को मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों और योगदान के लिए “विशिष्ट सेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। धैया ठाकुर कुल्ही निवासी आशीष जायसवाल पिछले 25 वर्षों से मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में सक्रिय…

JP Bharat Share

धनबाद : लोक सेवा समिति झारखंड की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल को मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों और योगदान के लिए “विशिष्ट सेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।

धैया ठाकुर कुल्ही निवासी आशीष जायसवाल पिछले 25 वर्षों से मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वर्ष 2003 में उन्होंने दिल्ली स्थित रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन नंबर 103 परिसर में अपने पेट के ऊपर से एम्बेसडर कार और मारुति जिप्सी गुजरवाकर राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया था। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2004 में दर्ज किया गया।

इसके बाद उन्होंने अलग-अलग दो और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2008 और 2009 संस्करण में दर्ज कराया। वहीं एक अन्य रिकॉर्ड के लिए इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में भी उनका नाम शामिल किया गया।

आशीष जायसवाल ने वर्ष 2006 में ज़ी टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम “शाबाश इंडिया” में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया था। वहीं 2008 में इसी कार्यक्रम में डायरेक्टर को-ऑर्डिनेटर स्टंट के रूप में भी योगदान दिया। इसके अलावा कलर्स चैनल के कार्यक्रम “गिनीज बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड – अब इंडिया तोड़ेगा” में वर्ष 2008 में उन्हें “बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट ऑफ झारखंड” का खिताब मिला।

उनकी उपलब्धियों के लिए झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2003 तथा खेल मंत्रालय द्वारा 2004 में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2025 में उन्हें झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा “जयपाल सिंह मुंडा खिलाड़ी सम्मान” भी प्रदान किया गया।

आशीष जायसवाल वर्तमान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत पांडे, रंजीत जायसवाल समेत झारखंड के कई खेल प्रेमियों और प्रतिष्ठित लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports