,

सड़क हादसे में सतीश बाउरी की मौत, मुआवजा और नियोजन की मांग पर वेदांता प्लांट गेट जाम

JP Bharat Shareचंदाहा/सियालजोरी: सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा के समीप सड़क दुर्घटना में सतीश बाउरी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सतीश ड्यूटी जाने के दौरान सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते…

JP Bharat Share

चंदाहा/सियालजोरी: सियालजोरी थाना क्षेत्र के चंदाहा के समीप सड़क दुर्घटना में सतीश बाउरी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सतीश ड्यूटी जाने के दौरान सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट के 47 खाता गेट को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के आश्रित को नियोजन और उचित मुआवजा देने की मांग की।

गेट जाम होने के कारण प्लांट में वाहनों और लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports