,

साहिबगंज में गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय छात्र लापता, घाट पर चला सघन खोज अभियान

JP Bharat Shareसाहिबगंज: शहर के संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित गंगा घाट पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय छात्र Abhigyan Pandey नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे इलाके में शोक और चिंता…

JP Bharat Share

साहिबगंज: शहर के संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित गंगा घाट पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय छात्र Abhigyan Pandey नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, हबीपुर निवासी किसान Arun Kumar Pandey का पुत्र अभिज्ञान पांडेय अपने दो अन्य साथियों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया तथा देखते ही देखते नदी में लापता हो गया। उसके साथ मौजूद दोनों किशोर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन अभिज्ञान का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन गंगा घाट पहुंचे। बेटे के लापता होने की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता भी गहरे सदमे में हैं। परिजनों के विलाप से घाट का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

सूचना मिलने पर सदर अंचलाधिकारी तथा गंगा थाना प्रभारी Lav Kumar पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से गंगा नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन ने खोज अभियान जारी रखने की बात कही है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घाट पर जुट गए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष Gautam Yadav समेत कई समाजसेवी और गणमान्य लोग भी घटनास्थल पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि संत जेवियर्स स्कूल के पीछे स्थित इस गंगा घाट पर इस गर्मी के मौसम में डूबने की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी पर चिंता जताते हुए चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग कराने और नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports