,

संघर्ष की मिसाल: तीन बार रिजेक्शन के बाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में छाए धनबाद के आदित्य तिवारी

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा निवासी आदित्य तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और लगातार प्रयास के दम पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड में आदित्य ने अपनी कॉमेडी और हाजिरजवाबी से जजों व दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 28…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा निवासी आदित्य तिवारी ने अपनी मेहनत, लगन और लगातार प्रयास के दम पर मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड में आदित्य ने अपनी कॉमेडी और हाजिरजवाबी से जजों व दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 28 अगस्त को स्ट्रीम हुए एपिसोड में नजर आने के बाद आदित्य की चर्चा धनबाद में भी तेज हो गई है।

आदित्य के लिए इस मंच तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने शो के दूसरे सीजन की शुरुआत से ही इसमें शामिल होने के लिए प्रयास किया। लगातार तीन बार ऑडिशन में असफल होने के बावजूद उन्होंने कोशिश जारी रखी। आखिरकार चौथे प्रयास में उनका चयन हो गया। ऑनलाइन ऑडिशन के बाद 15 अगस्त को मुंबई में शो की शूटिंग हुई।

शो के मंच पर आदित्य ने शुरुआत से ही अपने अंदाज से माहौल बना दिया। समय रैना द्वारा उनके नाम ‘एआर तिवारी’ के मतलब को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने खुद को मजाकिया अंदाज में ‘ऑल राउंडर’ बताया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के बीच खूब हंसी गूंजी।

इसके बाद आदित्य ने भोजपुरी शायरी और अहमदाबाद की यात्रा से जुड़ा मजेदार किस्सा अपने अंदाज में पेश किया। उनकी प्रस्तुति ने जज पैनल में मौजूद अर्चना पूरन सिंह, आरी और निशांत सूरी को भी खूब हंसाया। उनके कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज की चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है।

आदित्य की सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी है। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य के पिता शोरूम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बरवाअड्डा से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद दुमका पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा किया।

शो में नजर आने के बाद आदित्य को कई बड़े स्टेज शो के ऑफर मिलने लगे हैं। लगातार असफलताओं के बावजूद प्रयास जारी रखने वाले आदित्य की कहानी धनबाद के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो मनोरंजन और दूसरे रचनात्मक क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports