, ,

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने गडकरी से की मुलाकात, झारखंड की सड़क परियोजनाओं पर सौंपा ज्ञापन

JP Bharat Shareधनबाद/गिरिडीह | 24 जुलाई: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर झारखंड, विशेषकर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद ने जैनामोड़ से देवघर…

JP Bharat Share

धनबाद/गिरिडीह | 24 जुलाई: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर झारखंड, विशेषकर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सांसद ने जैनामोड़ से देवघर (बेरमो, नावाडीह, डुमरी, ससारखों, नारायणपुर मोड़, मधुबन होते हुए गिरिडीह तक) चार लेन सड़क निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा गोविंदपुर (NH-19) से गिरिडीह तथा गोला से रामगढ़ तक चार लेन सड़क निर्माण की भी मांग रखी गई।

सांसद ने एनएच-20 पर रांची-रामगढ़ मार्ग के चुट्टूपालू घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए वहां वैकल्पिक मार्ग विकसित करने और सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लंबे समय से मांग की जा रही है।

ज्ञापन में एनएच-19 के डुमरी मोड़ स्थित के.बी. हाई स्कूल, आईबीपी गूझाडीह मोड़, तोपचांची के मानटांड़ मोड़, कांडेडीह मोड़ तथा राजगंज के महेशपुर पंचायत क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज निर्माण की भी मांग की गई।

इसके अलावा एनएच-18 पर निचितपुर रेल गेट और सुनारडीह रेल गेट पर बढ़ते जाम और दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए सड़क की चौड़ाई के अनुरूप रेल ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की आवश्यकता बताई गई। सांसद ने कहा कि निचितपुर में बनाए गए अंडरपास में जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से इन जनहित और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, सुरक्षित आवागमन और आर्थिक विकास को गति मिल सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports