,

सदर अस्पताल में आधुनिक लॉन्ड्री व टॉयलेट निर्माण शुरू, 1.57 करोड़ की योजना से सुधरेगी सुविधा

JP Bharat Shareधनबाद के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल शुरू हुई है। अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक लॉन्ड्री और पब्लिक टॉयलेट के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। करीब 1 करोड़ 57 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह दो मंजिला भवन…

JP Bharat Share

धनबाद के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल शुरू हुई है। अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक लॉन्ड्री और पब्लिक टॉयलेट के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।

करीब 1 करोड़ 57 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह दो मंजिला भवन मरीजों और उनके परिजनों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं लेकर आएगा।

योजना के तहत भूतल पर अत्याधुनिक लॉन्ड्री यूनिट स्थापित की जाएगी, जहां अस्पताल के बेडशीट, लिनेन और कपड़ों की वैज्ञानिक तरीके से धुलाई होगी। वहीं प्रथम तल पर मरीजों और परिजनों के लिए आधुनिक पब्लिक टॉयलेट बनाया जाएगा।

भवन में लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी, जिससे बुजुर्गों, मरीजों और दिव्यांगजनों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा के अनुसार, इस आधुनिक लॉन्ड्री सिस्टम से अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और संक्रमण के खतरे में भी कमी आएगी।

प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द बेहतर और स्वच्छ सुविधाएं मिल सकें।


JP Bharat Share

One response to “सदर अस्पताल में आधुनिक लॉन्ड्री व टॉयलेट निर्माण शुरू, 1.57 करोड़ की योजना से सुधरेगी सुविधा”

  1. […] : शहर के सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports