सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को लेकर एक अहम पहल की गई है। स्थानीय विधायक चंद्रदेव महतो ने दो गांवों में तालाबों के जीर्णोद्धार एवं नवीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दोलाबड़ गांव में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य से हुई, जहां कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद परसबनिया पंचायत के ओरभीठा टोला में डीएमएफटी योजना के तहत ‘करीम तालाब’ के नवीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
इन योजनाओं के जरिए क्षेत्र में जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। तालाबों के पुनर्जीवन से भू-जल स्तर सुधरेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में जल संकट कम होगा और खेती-किसानी को नई मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें:-JharkhandWeather | 24 घंटे में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















