रांची: मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों के साथ “सेवा संकल्प अभियान एवं कायाकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों की रूपरेखा, तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान संबंधित विभागों की भूमिका, अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी माननीय मंत्रीगण उपस्थित रहे।
















