,

शहीद सुशांतो सेन गुप्ता के शहादत दिवस पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद: अमर शहीद सुशांतो सेन गुप्ता के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल शामिल हुए और शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहादत और विचारों को किया याद नित्यानंद मंडल ने कहा कि शहीदों की…

JP Bharat Share

धनबाद: अमर शहीद सुशांतो सेन गुप्ता के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल शामिल हुए और शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहादत और विचारों को किया याद

नित्यानंद मंडल ने कहा कि शहीदों की शहादत हमेशा अमर रहती है और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सुशांतो सेन गुप्ता के संघर्ष, जनसेवा और समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम में शहीद सुशांतो सेन गुप्ता की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक और झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता तथा भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

श्रद्धांजलि सभा के अंत में मौजूद कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने शहीद के विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रसेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports