, ,

सिंदरी के अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, झारखंड का बढ़ाया मान

JP Bharat Shareसिंदरी/धनबाद: धनबाद जिले के औद्योगिक नगर सिंदरी के युवा पावरलिफ्टर अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सिंदरी और झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली में आयोजित WRPF Universal Classic – All India Open Deadlift & Bench Press Championship 2026 में रविवार…

JP Bharat Share

सिंदरी/धनबाद: धनबाद जिले के औद्योगिक नगर सिंदरी के युवा पावरलिफ्टर अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सिंदरी और झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

नई दिल्ली में आयोजित WRPF Universal Classic – All India Open Deadlift & Bench Press Championship 2026 में रविवार को अभिषेक सिंह ने बेंच प्रेस स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

अभिषेक सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों और सिंदरी के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी सफलता पर अभिषेक सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, कोच, जिम के साथियों और सभी शुभचिंतकों को देते हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और निरंतर प्रेरित किया।

अभिषेक की यह सफलता झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। खेल प्रेमियों का कहना है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports