गोविंदपुर: गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग स्थित पथुरिया मोड़ पर ‘मां तारिणी एंटरप्राइजेज’ के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हलदर दास, मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर राजेश दास, संदीप दास, विजय दास, शंभू दास, पिंटू दास, तापस दास, शांति दास, गोपी दास, अजय दास, भोला पंडित, मुन्ना अंसारी, इकबाल अंसारी, आबुला अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
शोरूम के संचालकों ने बताया कि ‘मां तारिणी एंटरप्राइजेज’ का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यहां JPS ई-रिक्शा बेहद किफायती कीमत और आसान फाइनेंस सुविधा (कम डाउन पेमेंट) पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर युवा भी अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।
JPS ई-रिक्शा की प्रमुख विशेषताओं में दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और लंबी रेंज शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह ई-रिक्शा 4 से 5 घंटे की चार्जिंग में लगभग 120 किलोमीटर तक चल सकता है, जिससे चालकों को बेहतर बचत और अधिक कमाई का अवसर मिलेगा।
इसके अलावा वाहन में मोटर और कंट्रोलर पर 3 वर्ष की वारंटी, आधुनिक डिजाइन, आरामदायक सीट, इन-बिल्ट मोबाइल होल्डर, बेहतर रिवर्स गियर सिस्टम और ऐसी तकनीक दी गई है, जिससे लंबे समय तक चलने के बाद भी वाहन की बॉडी और सीट अधिक गर्म नहीं होती।
संचालकों ने बताया कि आधुनिक फीचर्स और आसान फाइनेंस सुविधा के कारण यह ई-रिक्शा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।
















