, ,

सिंदरी में तीन क्वार्टरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान और नकदी बरामद

JP Bharat Shareसिंदरी: सिंदरी थाना क्षेत्र में पिछले महीने तीन बंद क्वार्टरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलियापुर के मस्जिद टोला से फैजान और शेख शाहिद को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक,…

JP Bharat Share

सिंदरी: सिंदरी थाना क्षेत्र में पिछले महीने तीन बंद क्वार्टरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलियापुर के मस्जिद टोला से फैजान और शेख शाहिद को पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, चोरी के मामलों को लेकर सिंदरी थाना में कांड संख्या 50/2026, 51/2026 और 52/2026 दर्ज किए गए थे। पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक एलईडी टीवी, पीतल व कांसे के बर्तन, सिक्के और 68,320 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी चोरी किए गए सोने के आभूषण बेचने से प्राप्त हुई थी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में राहुल पाल को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। वह बलियापुर थाना क्षेत्र के एक चाकूबाजी मामले में पहले से धनबाद जेल में बंद है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ करने की तैयारी में है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports