,

सपनों का महल’ या बदहाल आशियाना? बेलगड़िया पुनर्वास पर विजय कुमार झा ने उठाए सवाल

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए विकसित बेलगड़िया टाउनशिप में पुनर्वास व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा सोमवार को बेलगड़िया पहुंचे और विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बिजली-पानी…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए विकसित बेलगड़िया टाउनशिप में पुनर्वास व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा सोमवार को बेलगड़िया पहुंचे और विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

बिजली-पानी और जर्जर आवास की शिकायत

विस्थापित परिवारों ने बिजली, पानी और आवास से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई घरों के दरवाजे और अन्य हिस्से खराब स्थिति में हैं। उनका कहना है कि पुनर्वास के बाद भी उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

विजय कुमार झा ने मौके पर संबंधित प्रभारी से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं रखीं। बिजली की समस्या को लेकर ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी परेशानी की जानकारी सामने आई।

अधिकारियों से बेलगड़िया में रहने की मांग

झा ने पुनर्वास व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुनर्वास का मतलब केवल परिवारों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बसाना है, तो इसे पूर्ण पुनर्वास नहीं कहा जा सकता। उन्होंने अधिकारियों से कम से कम 15 दिन बेलगड़िया में रहकर यहां की वास्तविक परिस्थितियों को समझने की बात कही।

उन्होंने कहा कि विस्थापन सिर्फ मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि परिवारों को बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना भी पुनर्वास का हिस्सा है।

दौरे के दौरान वार्ड नंबर-2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन, समाजसेवी गौतम मंडल, बंटी दत्ता समेत करीब 50 लोग मौजूद रहे। बेलगड़िया की समस्याओं को लेकर लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports