धनबाद: शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा जुड़ गई है। सरायढेला स्थित बाइपास बलियापुर रोड (जेपी हॉस्पिटल के सामने) में गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर ने आधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाओं की शुरुआत की है। यहां अत्याधुनिक तकनीक के साथ विभिन्न प्रकार के CT स्कैन और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सेंटर में NCCT Head, HRCT Chest, CT Chest, CT Abdomen, CT KUB, CT Spine, CT Neck, CT PNS, CT Angiography तथा Contrast (CECT) Scan जैसी जांचें की जा रही हैं। इसके अलावा Chest, Spine, Skull, Abdomen, Joint, Hand & Foot X-Ray सहित सभी प्रकार के रूटीन एवं स्पेशल डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध है।
संचालन पक्ष के अनुसार, मरीजों को अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट, डिजिटल इमेजिंग, तेज और सटीक रिपोर्ट, चयनित जांचों की उसी दिन रिपोर्ट तथा किफायती दरों पर जांच की सुविधा दी जा रही है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की जांच पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट तथा निःशुल्क डॉक्टर परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
प्रबंधन ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य धनबाद और आसपास के लोगों को आधुनिक, विश्वसनीय और सुलभ डायग्नोस्टिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
पता: बाइपास बलियापुर रोड, जेपी हॉस्पिटल के सामने, कोला कुशमा, मंझलाडीह, सरायढेला, धनबाद – 828109।
















