,

giridih जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश

JP Bharat Shareगिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त Ramniwas Yadav की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में PM Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM ABHIM), सदर रक्त केंद्र, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता…

JP Bharat Share

गिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त Ramniwas Yadav की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में PM Ayushman Bharat Health Infrastructure Mission (PM ABHIM), सदर रक्त केंद्र, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने रक्त केंद्र की व्यवस्था को और मजबूत बनाने, नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान सभी सीएचसी और पीएचसी में बिजली, पेयजल, जनरेटर, सोलर और इनवर्टर जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर सख्ती बरतने और संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उपायुक्त ने आभा कार्ड, टीकाकरण, एम्बुलेंस सेवा, HMIS और कुपोषित बच्चों के इलाज की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से काम करने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त Smrita Kumari, सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports