सुदामडीह: रिवर साइड स्थित आदर्श क्लब की ओर से आयोजित श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित आरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान भगवान श्री गणेश के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की गई।
आयोजन के सफल संचालन के लिए आदर्श क्लब, सुदामडीह रिवर साइड के सभी सदस्यों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के लिए क्लब के प्रयास की सराहना की गई।
भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
जय श्री गणेश!
















